रानीगंज: क्षेत्राधिकारी रानीगंज ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को दिए दिशा-निर्देश
उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी द्वारा बुधवार को दिन में 9:30 बजे के आसपास ग्राम्य विकास इण्टर कॉलेज देल्हूपुर एवं स्वामी क