बिसौली: बिसौली में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक आश्रितों को मिले दो-दो लाख रुपये के चेक
Bisauli, Budaun | Jun 19, 2026 बिसौली में भारतीय स्टेट बैंक एडीबी में आयोजित गोष्ठी के बाद प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत दो मृतक खाताधारकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये की बीमा राशि के चेक प्रदान किए गए। यह चेक सहाबर शाह पोस्ट निजामपुर निवासी दिवंगत सत्यवीर की पत्नी सत्यवती तथा दिवंगत कुंवर पाल के नामित परिजन नरेंद्र को सौंपे गए।