मेहनगर: शराबी दूल्हा के साथ दुल्हन ने जाने से किया इंकार, लड़की पक्ष को रुपये देने के बाद जीयनपुर कोतवाली में हुआ समझौता
आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के समरुपुर गाँव में मंगलवार की रात आई बारात का घरातियों ने स्वागत किया। इसके बाद हंसी खुशी पूर्वक शादी भी हो गई । सुबह नेग का सामान ट्रैक्टर पर लद कर जाने भी लगा । दुल्हन ससुराल जाने के लिए गाड़ी में बैठने ही वाली थी कि दूल्हा शराब पी करके लड़खड़ाने लगा। यही नहीं, दुल्हे के हाथ की अंगूठी गिर गई और माला भी कहीं गुम हो गया ।