टिकारी: मगध इंटरनेशनल स्कूल टेकारी में अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस पर उत्सव का आयोजन, महिलाओं ने उठाया आनंद
Tikari, Gaya | May 9, 2026 मगध इंटरनेशनल स्कूल टेकारी में अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस शनिवार दोपहर हर्ष व उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय निदेशक सुधीर कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन माताओं के निस्वार्थ प्रेम, देखभाल व त्याग का सम्मान करने के लिए किया गया था। छात्रों ने भाषण, गीत, नृत्य व अपने हाथ से बनाए कार्ड्स के माध्यम से अपनी माता के प्रति अपना प्रेम व कृतज्ञता व्यक्त की।