हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ NDPS कोर्ट ने नशीली दवा की तस्करी के दोषी को सुनाई 20 साल की सजा
नशे में इस्तेमाल होने वाली दवा की तस्करी के मामले में विशिष्ट न्यायालय एनडीपीएस प्रकरण हनुमानगढ़ ने एक जने को दोषी करार देते हुए 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। दोषी पर दो लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है जो अदा नहीं करने पर उसे दो साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। राज्य की ओर से विशिष्ट लोक अभियोजक सुरेन्द्र कुमार शर्मा ने पैरवी की।