जहानाबाद: 40वें स्थापना दिवस पर 'सम्मान' की गूंज, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा जहानाबाद
जहानाबाद के 40वें जिला स्थापना दिवस पर "सम्मान—महिलाओं का, पर्यावरण का एवं सबका" थीम के साथ स्वच्छता अभियान, प्रभात फेरी, वृक्षारोपण और केक काटकर उत्सव मनाया गया। अब्दुलबारी नगर भवन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित किया।