थाना गजनेर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए लूट की घटना में प्रकाश में आए एक अभियुक्त श्याम सिंह पुत्र राजनारायण उम्र 23 वर्ष निवासी चैनापुर थाना रेउना जनपद कानपुर नगर को मूसानगर रोड पर जोधेपुर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 1200 रुपए नकद व एक कान का बाला पीली धातु बरामद किया गया।