डॉ. अंबेडकर नगर: महूगांव स्कूल में प्रवेश उत्सव, छात्राओं को पुस्तकें और साइकिलें वितरित की गईं
महू के महूगांव स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में “स्कूल चले अभियान” के अंतर्गत प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार 11 बजे किया गया। इस अवसर पर नए प्रवेश लेने वाली छात्राओं का स्वागत किया गया और उन्हें पुस्तकों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को साइकिल वितरण भी किया गया, जिससे उनकी शिक्षा में सुविधा मिल सके और वे नियमित रूप