नवाबगंज: अभय नगर देवा रोड स्थित एक घर में गैस सिलेंडर में लगी आग, मचा हड़कंप, पीआरवी 112 पुलिस ने आग पर पाया काबू
बाराबंकी पुलिस ने मंगलवार करीब 5:30 बजे थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत अभय नगर देवा रोड पर कॉलर द्वारा यूपी 112 के माध्यम से घर में आग लगने की सूचना दी गयी। प्राप्त सूचना के आधार पर पीआरवी 9102 पर नियुक्त कर्मचारियों हे0का0 नीरज यादव, का0 अजीत सिंह, हो0गा0चा0 राधाकृष्ण दीक्षित द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर सूझबूझ से आग पर काबू पाया।