नगरी: नगरी क्षेत्र के युवाओं के लिए कुटीर उद्योग लगाने का बढ़िया मौका, ग्राम ठेनही में ऋण देने के लिए लगेगा शिविर
खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड में संचालित योजनाओं के अंतर्गत कुटीर उद्योगों की स्थापना एवं ऋण प्रकरण तैयार करने के लिए नगरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत ठेनही में आगामी 8 मई को शिविर आयोजित किया जाएगा। प्रबंधक, ग्रामोद्योग, जिला पंचायत धमतरी ने बताया कि योजना के तहत विभिन्न व्यवसाय के लिए शिविर में ऋण लेने वाले इच्छुक 18 से 45 वर्ष तक की आयु के आवेदकों को आवेदन।