बागपत: मुकुंदपुर में इंसान और पशु के अनोखे रिश्ते की मिसाल, 24 साल परिवार का हिस्सा रही गाय गोरी को दी अंतिम विदाई
मुकुंदपुर गांव निवासी देवेंद्र शर्मा ने बुधवार की सुबह करीब साढे नौ बजे जानकारी देते हुए बताया कि गोरी उनके लिए सिर्फ एक गाय नहीं, बल्कि मां के समान थी। उसने अपने जीवनकाल में करीब डेढ़ दर्जन बछड़ों को जन्म दिया, जिनका परिवार आज कई गांवों में फैला हुआ है। उनके अमित ने कहा कि गोरी के दूध से उनके परिवार की तीन पीढ़ियां पली-बढ़ी हैं।