थाना गभाना क्षेत्र के गांव बाजना-जखौता निवासी प्रेमशंकर ने सोमवार शाम को थाना में दी तहरीर में बताया कि रविवार की सुबह वह अपने खेतों पर पानी लगा रहा था। तभी ख्यामई निवासी भोजराज शर्मा उसे अपने गांव की तरफ बुला ले गए। आरोप है कि शिवशंकर, करन शर्मा, विनय शर्मा आदि ने जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए क्रिकेट बैट से उसके साथ मारपीट कर डाली।