महोबा: रहेलिया गांव में बंद घर से बुजुर्ग का सड़ा-गला शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Mahoba, Mahoba | Jun 29, 2026 तीन दिन से बंद पड़े घर से 65 वर्षीय लछीराम का सड़ा-गला शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। बदबू आने पर पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव काफी पुराना होने के कारण उसमें कीड़े पड़ चुके थे। पुलिस के अनुसार मृतक घर में अकेला रहता था और शराब पीने का आदी था। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।