चूरू: चूरू में नशे के खिलाफ आवाज बुलंद, युवाओं को हेरोइन व मादक पदार्थों से बचाने की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन दिया
Churu, Churu | Apr 7, 2026 चूरू शहर में तेजी से फैल रहे नशे के कारोबार के खिलाफ अब सामाजिक संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। चूरू के ऑल युवा मुस्लिम सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने मंगलवार को एसपी निश्चय प्रसाद एम को ज्ञापन सौंपकर हेरोइन, चिट्टा, चरस, गांजा, अफीम और एमडी जैसे खतरनाक नशीले पदार्थों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की।