बुरहानपुर: धार की घटना के बाद भी सबक नहीं, दशहरा मैदान में पटाखा दुकानों पर नियमों की अनदेखी, आवंटन में धांधली
बुरहानपुर शहर में दशहरा मैदान के पास लगी पटाखा दुकानों पर नियमों की अनदेखी की जा रही है। शनिवार दोपहर 1 बजे सुरक्षा मापदंड के तहत निर्धारित दूरी का व्यापारियों द्वारा पालन नहीं किया जा रहा है, जो दूरी रखी गई उस खाली जगह पर पटाखों के बॉक्स रख रहे है। प्रदेश के धार जिले में पटाखा दुकानों पर हादसा होने के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।