सहारनपुर: चिलकाना थाना पुलिस ने एक नशा तस्कर को अवैध स्मैक के साथ किया गिरफ्तार, पहले भी NDPS और गैंगस्टर एक्ट में जा चुका है जेल
सहारनपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन सवेरा” के तहत चिलकाना पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस के अनुसार, चिलकाना थाना क्षेत्र में पुलिस टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी।