राठ: रौरो गांव में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को प्रताड़ित कर जमकर मारपीट की
Rath, Hamirpur | Apr 29, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के रौरो गांव में अतिरिक्त दहेज के रूप में 2 लाख रुपए की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने महिला को प्रताड़ित करते हुए उसके साथ गाली गलौज और मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दे डाली है। पीड़ित महिला का कहना है कि उसका पति अन्य महिलाओं के संपर्क में भी रहता है।