नवाबगंज: नैनामऊ गांव में बारिश से मुख्य मार्ग पर जलभराव, बदहाल सड़क ने बढ़ाई राहगीरों की परेशानी, आवागमन हुआ बाधित
मसौली विकास खंड स्थित नैना मऊ गांव में हुई बारिश के बाद मुख्य मार्ग पर जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। सड़क पर जगह-जगह पानी भर जाने से ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने और नालियों के जाम होने से स्थिति और भी खराब हो गई है। ग्रामीणो ने रविवार करीब 10 बजे जानकारी दिया।