हौज खास: सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी
दिल्ली शराब घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. याचिका में सीबीआई की ओर से केजरीवाल की गिरफ्तारी को भी चुनौती दी गई थी. मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी किया है. अब इस मामले में अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी।