हौज खास: प्रदूषण के ख़िलाफ़ सक्रिय रूप से काम करने पर दिल्ली में 30% प्रदूषण हुआ कम : पर्यावरण मंत्री गोपाल राय
आज पार्टी दफ्तर से प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा दिल्ली को चारों तरफ़ से प्रदूषण की मार झेलनी पड़ती है लेकिन इसके बावजूद दिल्ली में प्रदूषण का स्तर कम हुआ है। दिल्ली सरकार प्रदूषण के ख़िलाफ़ सक्रिय रूप से काम कर रही है। इसका परिणाम यह है कि यहाँ 30% प्रदूषण कम हुआ है।