बरियारपुर: यूको आर सेटी में प्रशिक्षण समाप्त, निर्देशक ने दिए प्रमाण पत्र
यूको आर सेटी के प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे जनरल ईडीपी प्रशिक्षण का मंगलवार को हुआ समापन। समापन के बाद यूको आईसीटी के निर्देशक रोहन कुमार ने प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया तथा काहे की प्रशिक्षण तभी सफल होगा जब आप लोग आत्मनिर्भर बनेंगे और स्वरोजगार कर आगे बढ़ेंगे। मौके पर सनी कुमार, देवेंद्र कुमार उपस्थित रहे।