चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में लेपाटांड,चांडिल,चौका में मां विपततारणी की पूजा अर्चना धुमधाम से की गई।श्रद्धालुओं ने शनिवार सुबह से शाम 5 बजे तक निर्जला उपवास में रहकर मां विपतारणी की पूजा अर्चना कर अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए कामना किए।लेपाटांड,ईचागढ़,बुरुहातु,पुरानडीह,बाकलतोड़िया,लप्सोडीह,डुगरडीह,चितरी,चिमटीया से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।