भिनाय: सथाना चारागाह में अवैध खनन की शिकायत पर प्रशासन सक्रिय, खनन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
Bhinay, Ajmer | Jul 8, 2026 सथाना गांव में चारागाह में अवैध खनन की शिकायत पर खनन विभाग की अधिकारी अनिता और लोकेश व पूर्व सरपंच अशोक साहू ने मौके पर गमटी, चारागाह,रीको क्षेत्र में पहुंचकर निरीक्षण किया।बुधवार दोपहर 1 बजे जांच के दौरान मौके पर अवैध खनन के प्रमाण मिले।वहीं मौके से टीम के आने से पूर्व ही खनन माफिया फरार हो गए।