कटनी नगर: भारत में प्रतिबंधित इंडोनेशियाई सिगरेट और नकली बीड़ी बनाने का भंडाफोड़, एक व्यापारी पर मामला दर्ज
भारत में प्रतिबंधित इंडोनेशिया देश की सिगरेट सहित कॉपीराइट कर कैलकुलेटर बीड़ी की पैकिंग पकड़े जाने का एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है पान मसाला कारोबारी के ठिकानों पर अंजलि ट्रेडिंग कंपनी के लीगल एडवाइजर ने रेड मार यह खुलासा किया। इस संबंध में सीएसपी नेहा पच्चीसिया ने आज शनिवार दोपहर 1:30 मिनट पर जानकारी दी। उन्होंने बताया एक व्यापारी पर प्रकरण दर्ज हुआ है।