बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली कंपनी के कनीय विद्युत अभियंता संदीप कुमार शुक्ला के नेतृत्व में इटाढ़ी थाना क्षेत्र के हरपुर जयपुर पंचायत के बसंतपुर में छापेमारी की गई। टीम में मानव बल महेन्द्र सिंह, मिर्जा सिंह शामिल थे। जांच में पाया गया कि कुछ उपभोक्ता मीटर को बाईपास कर व कुछ सीधे तार से बिजली की चोरी कर रहे थे।