बज्जू: बज्जू क्षेत्र के RD 888 के पास नहर के किनारे लगी आग, तेजी से फैलती लपटों से फसलों पर मंडराया संकट
Bajju, Bikaner | Apr 20, 2026 बज्जु क्षेत्र की आरडी 888 इंदिरा गांधी नहर के पास वन पट्टी के जंगल में आग लग गई है। यह आग दो तीन बीघा क्षेत्र में फैल चुकी है किसानों ने बज्जू पुलिस और उपखंड प्रशासन को सूचना देकर आग पर जल्द काबू पाने की मांग की है।आस पास के किसानो ने बताया कि नहर के पास स्थित वन में आग की तेज लपटें उठ रही है। हवा के कारण आग तेजी से फैल रही है।