बाली: सादलवा गांव को कोट पंचायत में रखने की मांग, भीटवाड़ा में जोड़ने का विरोध, ग्रामीण बोले- 5 किमी दूर जंगल से जाना पड़ता है
Bali, Pali | Apr 17, 2025 बाली के सादलवा गांव को भीटवाड़ा पंचायत में जोड़ने का ग्रामीणों ने गुरुवार शाम 4.30 बजे विरोध किया। ग्रामीणों ने सादलवा को कोट पंचायत में ही बनाए रखने की मांग की। इसे लेकर बाली उपखंड अधिकारी दिनेश विश्नोई के माध्यम से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। पूर्व पंचायत समिति सदस्य भगाराम मेघवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गांव को कोट पंचायत में बनाए रखने की मांग की है।