आगामी 9 मई 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के मद्देनजर बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे जिला जज सुशील कुमार शशि की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुलह-समझौते के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण पर जोर दिया गया।