बिहार: भेड़िया गांव के पास हाइवा से टकराई कार, दो लोगों की मौत, तीन घायल
Bihar, Nalanda | Mar 13, 2025 चंडी थाना क्षेत्र के नरसंडा तेलमर मुख्य मार्ग पर भेड़िया गाव के समीप बुधवार रात 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें हाइवा की टक्कर से कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान पटना जिला के सालिमपुर निवासी राहुल कुमार और नंद किशोर सिंह के रूप में हुई है। घायलों में रीना देवी, लवली देवी, कैलेशर प्रसाद हैं।