बिहार: मानपुर थाना पुलिस ने कुटेनिया गांव के पास से 15 लीटर शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया
Bihar, Nalanda | Mar 12, 2025 मानपुर थाना पुलिस ने कुटेनिया गांव के पास से 15 लीटर शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है । पकड़ा गया आरोपी हरगावा गांव निवासी दशरथ कुमार और चकपर गांव निवासी सुरज कुमार है। मानपुर थानाध्यक्ष ने बुधवार की दोपहर 3:30 बजे बताया कि गश्ती के दौरान दोनो युवक 15 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।