समाज की सुरक्षा में दिन-रात जुटे पुलिसकर्मियों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए मणिपाल हॉस्पिटल, गुरुग्राम ने हरियाणा पुलिस, रेवाड़ी के सहयोग से डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मल्टी-स्पेशियल्टी हेल्थ कैंप आयोजित किया। कैंप का फोकस पुलिस की मेहनत भरी ड्यूटी के कारण होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों की समय पर पहचान और प्रिवेंटिव केयर पर रहा।