बनमनखी: बनमनखी में पोषण पखवाड़ा: बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान
बनमनखी। जिला पदाधिकारी एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषण संबंधी जागरूकता दी जा रही है।