जैतपुर थाना क्षेत्र के पगहिया गांव में गुरुवार दिन के करीब 1:00 बजे दो गुटों के बीच विवाद में मारपीट हुई। इस घटना में दिनेश सिंह का पुत्र प्रिंस कुमार और मछु सहनी घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैया में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है ।वही पुलिस द्वारा बताया गया कि दोनों पक्षों द्वारा आवेदन देने पर कार्रवाई की जाएगी।