बांगरमऊ: आसीवन में लाठी-डंडों से पीटकर तीन लोग घायल, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र के मल्हौली सरदारनगर गांव में मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। बीते सोमवार देर रात करीब 10 बजे हुए विवाद में दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों में नन्हक्के (45), शिवम (27) और अंकित (24) शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हाल