बांका: कठौन में शिवमधपुराण कथा के समापन पर 251 पौधों का वितरण किया गया
Banka, Banka | May 10, 2026 कठौन गांव में आयोजित श्री श्री 1008 शिवमधपुराण कथा के समापन अवसर पर रविवार की दोपहर 1 बजे हरित रजौन संस्था की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के बीच शमी,तुलसी,मीठा नीम, अमरूद और कटहल सहित कुल 251 पौधे वितरित किए गए।