सूरजपुर: सूरजपुर में यातायात प्रभावित करने के लिए बिना चालान हेलमेट पहनने के लिए किया गया प्रेरित, सुरक्षित यातायात का संदेश
सूरजपुर में यातायात प्रभारी द्वारा एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहां बिना हेलमेट बाइक चला रहे एक नागरिक को चालान करने के बजाय समझाइश देकर हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारी ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाना और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।