शाहजहाँपुर। जिले में बिजली विभाग की स्मार्ट मीटर योजना उपभोक्ताओं के लिए राहत के बजाय आफत बन गई है। तकनीकी खामियों और बार-बार बाधित हो रही बिजली आपूर्ति से नाराज उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को युवा सपा नेता अतुल मौर्य के नेतृत्व में एसडीओ (SDO) को शिकायती पत्र सौंपकर अपना आक्रोश दर्ज कराया।