लवकुशनगर: अक्टोहा चौकी के लॉकअप में 'कैद' मिली मुर्गी, वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल
Lavkush Nagar, Chhatarpur | May 15, 2026
लवकुशनगर क्षेत्र की अक्टोहा पुलिस चौकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शुक्रवार की सुबह 11 बजे वायरल हो रहा है। वीडियो में चौकी के बंदी गृह (लॉकअप) में एक मुर्गी बंद दिखाई दे रही है। इसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स पुलिस पर तंज कसते हुए ‘मुर्गा पार्टी’ की चर्चा कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने मुर्गी को पार्टी के लिए लॉकअप में रखा था।