विदिशा नगर: माधवगंज में युवक पर हमला, घायल ज़िला अस्पताल में भर्ती
शहर के माधवगंज क्षेत्र में रविवार शाम 5 बजे के लगभग तीन लोगों ने राजेंद्र अहिरवार नामक व्यक्ति पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति नशे की हालत में है, जिससे वह घटना की स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा है।