नानपारा: नानपारा आईटीआई में तीन नई ट्रेड की जल्द होगी शुरुआत, अत्याधुनिक लैब के साथ प्रवेश प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नानपारा में 3.29 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक हाईटेक लैब स्थापित की जा रही है। इसके साथ ही संस्थान में तीन नई तकनीकी ट्रेड भी शुरू की जाएंगी, जिनका उद्देश्य युवाओं को नवीनतम औद्योगिक प्रशिक्षण प्रदान करना है। यह हाईटेक लैब बनजारन टांडा, शिवपुर रोड पर स्थित है। इसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है