बांका: बांका नगर परिषद वार्ड 8: जल-नल योजना की खुली पोल, वार्ड प्रतिनिधि ने घर-घर जांच कर ठीक करने का दिया निर्देश
Banka, Banka | Jan 8, 2026 बांका नगर परिषद के वार्ड संख्या आठ में जल-नल योजना की जमीनी हकीकत सामने आई है। वार्ड पाषद आंनदी प्रसाद यादव के प्रतिनिधि अनुज यादव ने गुरुवार की सुबह 9 बजे घर-घर जाकर योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्थानों पर गंभीर खामियां पाई गईं। कहीं नलों तक पानी नहीं पहुंच रहा है, तो कहीं खुले नालों में बिछी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हालत में मिली।