बांका: समय पर ई-केवाईसी न कराने पर ज़मीन मालिक को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा, दुधारी में डीएम ने की जांच
Banka, Banka | Jan 8, 2026 गुरुवार की दोपहर 12 बजे बांका प्रखंड के दुधारी पंचायत में संचालित ई-केवाईसी कार्य का डीएम नवदीप शुक्ला ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अपर समाहर्ता अजीत कुमार भी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान ई-केवाईसी की प्रगति, कार्य-व्यवस्था एवं किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की गई और संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए