बांका: बांका एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय में की क्राइम मीटिंग, दिए ज़रूरी दिशा निर्देश
Banka, Banka | Jan 8, 2026 समाहरणालय के सभागार में गुरुवार की दोपहर दो बजे एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में डीएसपी मुख्यालय, एसडीपीओ सहितजिले के समस्त थानाध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान एसपी ने जिले के सभी थानाध्यक्षों से कानून व्यवस्था की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।