वन विभाग की टीम ने बेरियावाली क्षेत्र में अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 60 क्विंटल लकड़ियों से भरी एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने वाहन को भगाने का प्रयास किया, वहीं एक शिफ्ट कार के जरिए पिकअप को एस्कॉर्ट किया जा रहा था।