पिपरई: हिंदू परिवार बना रहा ताजिया, पिपरई में वर्षों पुरानी गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल
पिपरई में सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी तस्वीर देखने को मिल रही है। शुक्रवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार पिपरई निवासी चौधरी रूप सिंह यादव का परिवार वर्षों से मोहर्रम पर ताजिया तैयार कर रहा है। परिवार के सभी सदस्य ताजिया निर्माण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करते हैं।