चित्तौड़गढ़: जिला अस्पताल के इमरजेंसी गेट से एक बाइक हुई चोरी, बाइक मालिक ने सदर पुलिस को दी सूचना
जिला अस्पताल से अज्ञात बदमाश दिनदहाड़े एक बाइक ले उड़ा। बाइक मालिक जब बाइक लेने पहुंचा तो बाइक गायब पाकर उसके होश उड़ गए। उसने सदर थाने में चोरी की रिपोर्ट दी। भादसोड़ा निवासी नरेश कुमार की माता अस्पताल में भर्ती है। वह भाद्सोडा से खाना लेकर अस्पताल पहुंचा और इमरजेंसी गेट के पास बाइक खड़ी कर वार्ड में चला गया। लौटा तो बाइक गायब पाकर उसके होश फाख्ता हो गए।