फतेहपुर: बहुआ नगर पंचायत में नाला निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल, ठेकेदार पर भ्रष्टाचार का आरोप
फ़तेहपुर जिले के बहुआ नगर पंचायत में नाला निर्माण कार्य मे धांधली का वीडियो कैमरे में कैद हो गया। सोशल मीडिया में घटिया निर्माण का जिक्र किया ज रहा हैं। तीन नंबर का ईंट और 8 एक का मसाला से ईंटो की जुड़ाई कर बड़े भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। हालांकि इस मामले में ठेकेदार से संपर्क करना चाहा तो संपर्क नही हो पा रहा है