काराकाट: काराकाट थाना क्षेत्र में बरडीहा बिहटा मुख्य मार्ग पर सिकरियां गांव में साइकिल और बाइक की टक्कर, एक की मौत, तीन घायल
काराकाट थाना क्षेत्र के बरडीहा-बिहटा मुख्य मार्ग पर सिकरियां गांव स्थित चांदी टोला के समीप तेज रफ्तार बाइक और साइकिल की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सिकरियां गांव निवासी 48 वर्षीय महेंद्र नट साइकिल से बरडीहा गांव शादी समारोह में जा रहे थे।