सीतापुर: हरगांव में संदिग्ध अवस्था में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, परिवार ने हत्या का आरोप लगाया
हरगांव थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में संदिग्ध अवस्था में पेड़ पर फांसी के फंदे पर एक युवक का शव लटका हुआ मिला था। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया मामले की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है। परिवार ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाया है।