मुंगेर: जमालपुर कांग्रेस कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन, नेताओं ने युवाओं के मुद्दों पर उठाई आवाज
Munger, Munger | Jun 19, 2026 शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार शाम धर्मशाला रोड स्थित गांधी चर्चा मंदिर कांग्रेस कार्यालय में लोकसभा में विपक्ष के नेता जननायक राहुल गांधी का जन्मदिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जमालपुर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष साईं शंकर ने की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मुंगेर जिला के प्